स्थानीय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का धूमधाम से आयोजन
2 नवंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण किया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की स्थापना के स्मरणार्थ नागरिकों को एकजुट करना और विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।
मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्य स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के निर्माता के योगदान पर प्रकाश डाला।
राज्योत्सव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जनमन पत्रिका की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला कलेक्टर विजय दयाराम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव नगर पालिका पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जलन जी नगर पालिका गौरेलाअध्यक्ष मुकेश दुबे जी नगर पंचायत मरवाही अध्यक्ष मधु गुप्ता जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर जी और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने समस्त अतिथियों एवं जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।