🔥 TRENDING P.V. Sindhu Calls for Boost in Sports... DMK backs Delimitation Bill, says it s... Tamil Nadu’s nectar‑based sweetener re... ଅଙ୍ଗନବାଡ଼ି କର୍ମୀଙ୍କ ପାଇଁ ବଡ଼ ଖୁସି ଖବର:... ISRO Chief V Narayanan Announces India... Congress Holds Last‑Minute Delimitatio...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गोरखपुर में CM योगी ने ₹502 करोड़ के 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 29 Nov 2026, 02:25 PM 👁 25
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 37वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के तहत ₹502 करोड़ से अधिक लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

गोरखपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर ₹502 करोड़ से अधिक लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

उसी अवसर पर गोरखपुर ट्रेड शो एवं ओडीओसी फेस्ट का उद्घाटन, चकभोप आवासीय योजना तथा GIDA की नई वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया।

आवासीय एवं औद्योगिक भूखंडों के लाभार्थियों को आवंटन-पत्र तथा प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, नवीन औद्योगिक निवेश एवं रोजगार के नए अवसरों हेतु ₹17,650 करोड़ से अधिक के MoU पर हस्ताक्षर भी हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार बोलने में नहीं, करने में विश्वास करती है।

स्रोत: CM Official Facebook पेज।
📲Get App