🔥 TRENDING West Bengal Cabinet Approves 14,000 Ne... West Bengal to Launch Eight Operationa... West Bengal Secures ₹29,000 Crore UDAN... Election Commission Clarifies Form 6 U... Mumbai Gold Prices Reported for 18K, 2... Samajwadi Party drops third candidate;...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोरखपुर कैंट  सिवान पैसेंजर के ट्रेन मैनेजर पथराव कि घटना में शामिल लोगों को आर पी एफ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lifestyle

गोरखपुर कैंट सिवान पैसेंजर के ट्रेन मैनेजर पथराव कि घटना में शामिल लोगों को आर पी एफ पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Oct 2026, 06:08 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोरखपुर कैट सिवान पैसेंजर ट्रेन के मैनेजर पर पथराव के मामले में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों कि पहचान कर गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस कर्मी को किया गया सम्मानित

ट्रेन मैनेजर पर पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य, RPF सीवान के पांच कर्मियों को रेल SP ने किया सम्मानित

लोकेशन — सीवान
रिपोर्टर — रवि कुमार गुप्ता

Anchor
सीवान में ट्रेन मैनेजर पर पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले RPF सीवान के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दरअसल, 30 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 55042 गोरखपुरसिवान कैंट–सीवान पैसेंजर के ट्रेन मैनेजर पर पथराव की घटना सामने आई थी। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए RPF सीवान की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

RPF टीम ने मामले की जांच करते हुए पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी सराहनीयकर्मियों को कार्रवाई को देखते हुए RPF सीवान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

6 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर स्थित रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान RPF पोस्ट सीवान के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में RPF निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उप निरीक्षक जयेन्द्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव और कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार यादव शामिल हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने इन सभी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ ड्यूटी के प्रति उनकी जिम्मेदारी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को भी दर्शाता है।

प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद RPF सीवान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है और उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिली है।

कुल मिलाकर, ट्रेन मैनेजर पर पथराव के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए RPF सीवान की टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य की सराहना है।
📲Get App