🔥 ट्रेंडिंग जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमें... राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के सांसद पर दिल्ल... राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर... जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में दो... ग्राम कड़वाला में माँ रातडिया रानी के... 12 अक्टूबर 2026: देश-दुनिया की मुख्य ख...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

गौरीगंज में जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 12 अक्टू. 2026, 09:32 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में सोमवार को गौरीगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की ओर से जिला मंत्री आशा बाजपेयी ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय पदाधिकारी अनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम पर महिला विद्यार्थियों के यौन शोषण से संबंधित आरोपों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस महिला अधिकारों की बात करती है और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे नारे देती है, लेकिन अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगने पर उसका रवैया सवालों के घेरे में आ जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और न्याय से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही जरूरी है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मगन पांडेय,उपेंद्र मणि त्रिपाठी,अनुराग सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता
📲Get App