🔥 TRENDING सिकन्द्राराऊ।* उत्तर प्रदेश विधानसभा च... ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਨਾਲ ਵਾਪਰਿਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ,... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गर्भवती पत्नी को हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 12:25 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में गर्भवती पत्नी कि हत्या करने वाले पति को उम्र कैद के साथ एक लाख रुपए का जुर्माना

पश्चिम चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
खबर पश्चिम चम्पारण ज़िले के बगहा से जहां गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति कोपउम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना
बगहा। गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में बगहा व्यवहार न्यायालय ने दोषी पति प्रमोद यादव उर्फ भुट्टी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्रा की अदालत ने पिपरासी थाना कांड संख्या 75/2025 में यह फैसला सुनाया।
अदालत ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माना, जबकि धारा 91 के तहत दस वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
मामले में संध्या यादव का शव उसके बेडरूम में पलंग पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अगले दिन गिरफ्तार किया।
अपर लोक अभियोजक मन्नू राव ने बताया कि अदालत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध माना। गर्भस्थ शिशु की मौत और अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
📲Get App