🔥 TRENDING AP SIPB Clears ₹526 Crore Projects, Ai... Andhra Pradesh Minister Declares Irrig... Gujarat Athletes Charged ₹1,500 to Use... Gujarat Gas shares rise on strong fund... Supreme Court Flags Rise in Hooch Deat... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਹੁਸੈਨਪੁਰ ਨੂੰ 10...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध नकली शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Sep 2026, 07:44 PM 👁 24
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार कि राजधानी पटना से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र के जकरियारपुर में मध निषेध विभाग कि टीम और उत्पात विभाग कि टीम ने संयुक्त करवाई करते हुए नकली शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजधानी पटना से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

शराबबंदी वाले बिहार में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, तैयार शराब और केमिकल भारी मात्रा में बरामद,

शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब के कारोबार पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत जकरियापुर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर कथित नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तैयार नकली शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, खाली बोतल और अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, जकरियापुर इलाके में बैंक मैनेजर राहुल रंजन के मकान को किराए पर लेकर कथित तौर पर करीब दो महीने से नकली शराब तैयार करने का कारोबार चलाया जा रहा था। उत्पाद विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद टीम ने मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार नकली शराब और शराब निर्माण से संबंधित सामग्री मिलने के बाद अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कथित शराब तस्कर और नकली शराब तैयार करने में शामिल व्यक्ति मौके से फरार हो गया। टीम ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। अब उत्पाद विभाग की ओर से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
मौके से बरामद तैयार नकली शराब, केमिकल, बोतल और अन्य सामान को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि तैयार नकली शराब की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
शराबबंदी वाले बिहार में किराए के मकान के अंदर कथित तौर पर करीब दो महीने से चल रहे नकली शराब के इस कारोबार का खुलासा होने के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उत्पाद विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है और बरामद सामान को जब्त कर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
📲Get App