🔥 TRENDING हिंगोलीचे आमदार तान्हाजी मुटकुळे भावी... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲಾಧಿಕಾರಿ ಕಚೇರಿಗೆ 5 ತಾಲೂಕುಗ... દિવાળી પહેલાં વડોદરાના વાધોડીયામાં બે... सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज अभि... Man Arrested for Murder of 21-Year-Old... Kerala: Man's suicide attempt causes 7...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोपालनगर में 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस का कड़ा कदम

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 03 Nov 2026, 08:17 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के गोपालनगर में पुलिस ने 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया।

अररिया के गोपालनगर में पलासी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालनगर वार्ड-13 निवासी मो. मोसीम के 34 वर्षीय पुत्र खुशबू उर्फ रिजवान के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के निर्देश पर SI श्यामा सिंह की टीम ने रविवार रात 9:10 बजे हसनपुर चौक पर मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर धान के खेत की आड़ में भाग रहे युवक को खदेड़कर पकड़ा गया।

तलाशी में काले थैले से 100 ML की 7 बोतल (कुल 700 ML) कोडीन सिरप बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
📲Get App