🔥 ट्रेंडिंग ड्रिस्टी IAS ने जारी किया वेस्ट बंगाल... बंगाल ने दुर्गा पूजा पर लगी प्रतिबंध ह... नवादा में जमीन मुआवजे की मांग पर ग्राम... बिहार शिक्षक भर्ती: बीपीएससी टीआरई 4 आ... बिहार के युवक को गर्लफ़्रेंड से मिलने... कांग्रेस आज खड़गे टिप्पणी विवाद पर प्र...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गणेश पूजा महोत्सव के भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गणेश पूजा महोत्सव के भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

✍️ रिपोर्टर: Satveer Singh 🗓 19 सित. 2026, 07:00 AM 👁 72
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक, अरवल की ओर से आयोजित भव्य एवं विशाल भंडारे में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में करीब 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जो देर रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने का दावा आयोजकों ने किया है।
भंडारे को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं ने लगातार सहयोग किया।
आयोजक द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक ने विशाल भंडारे की सफलता के लिए समस्त अरवल जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से कहा गया कि सभी के सहयोग, समय और अथक प्रयास से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका। इस अवसर पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
📲Get App