🔥 TRENDING વિજયનગર ખાતે રામજી મંદિરમાં ભક્તિભાવ સ... Fans denied permission to sit together... Grihalakshmi Scheme Under Review: New... બનાસકાંઠા: અંબાજી પદયાત્રા રૂટ પર સેવા... बैगा आदिवासी से फर्जी नौकरी नाम पर पैस... સામૂહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર, કદવાળ ખાતે “સે...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गणेश पंडाल पर रेलिंग गिरने से महिला की मौत, 10 घायल

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 23 Sep 2026, 02:28 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेज बारिश से पानी से भर गया था तिरपाल, तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटकर श्रद्धालुओं पर गिरी

सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गणेश पूजन पंडाल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण धर्मशाला के आंगन में लगाए गए तिरपाल पर पानी जमा हो गया। पानी का भार बढ़ने से तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूटकर नीचे पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर जा गिरी।
हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के दौरान 58 वर्षीय उमा कपूर पत्नी शम्मी कपूर की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पंजाबी धर्मशाला में करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थानीय लोग गणेश प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी आंगन में लगे तिरपाल पर जमा होता गया। पानी का भार बढ़ने पर तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूट गई और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं के ऊपर जा गिरी।
हादसे में निधि गोली पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता, उत्तरी आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई, उत्तरी बब्बू वाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी नगर, नीति मल्होत्रा पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा और उमा कपूर समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, एसडीएम सदर समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति भी जानी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
📲Get App