🔥 TRENDING 19-Year-Old Nursing Student Brutally B... AI‑Driven Cyberattacks Threaten Indian... Telugu Series 'Baa Baa Black Sheep' De... Maxton Hall Season 3 to Stream on Prim... ಸೋಮನಮರಡಿ ಮರು ಸೇರ್ಪಡೆಗೆ ಜನಾಭಿಪ್ರಾಯ ಸಭೆ... Jo Lekh Likhe Ram Ne Day 6: Weekday Bo...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गणेश चतुर्थी पर दुकान में विराजे गणपति बप्पा, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
Religion

गणेश चतुर्थी पर दुकान में विराजे गणपति बप्पा, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Sep 2026, 03:44 PM 👁 98
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा बाजार, पूजा-अर्चना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

उरई, जालौन। आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश भक्त बाजार से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपनी दुकान पर पहुंचे और विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान गणेश जी को पुष्प अर्पित किए गए और सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा व्यापार में उन्नति की कामना की गई। गणपति दरबार को फूलों से सजाया गया, जिससे दुकान का वातावरण भक्तिमय नजर आया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों ने एक-दूसरे को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
📲Get App