🔥 TRENDING सासाराम मंडल कारा में बंदकैदी कि हुई म... New golden‑green beetle species discov... Youth Dies from Gunshot in Delhi, Suic... Gurugram Hit-and-Run: Brother Rejects... Food Safety Inspectors Find Rodent Rem... Madhya Pradesh Tightens Crackdown on I...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गणेश चतुर्थी पर तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजा भव्य पंडाल

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 14 Sep 2026, 08:22 AM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अरवल में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार, 14 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक, अरवल की ओर से आयोजित महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा पंडाल को इस बार तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजन समिति के अनुसार गणेश पूजा महोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पूजा स्थल पर पंडाल निर्माण, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
महोत्सव को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर तैयार किए गए भव्य पंडाल को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से परिवार सहित गणपति महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक के अध्यक्ष अमितेश कुमार उर्फ मंटू ने कहा कि गणपति बप्पा महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति के सदस्य भक्तजनों के सहयोग के लिए पूजा स्थल पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
📲Get App