🔥 TRENDING મહેસાણા જિલ્લાના ચરાડુ ગામે પોલીસે ૪૧,... Tripura CM Calls PM Modi's 25 Years of... President Droupadi Murmu Visits Hadimb... Himachal CM Sukhu Unveils ₹108 Crore D... Yami Gautam’s Century-Old Wood and Sto... Tanishaa Mukerji visits Kainchi Dham i...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गुना: फरियादी की सतर्कता से चंद घंटों में बरामद चोरी गया ट्रैक्टर, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 11:55 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुना के कैंट थाना क्षेत्र से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर को फरियादी की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंद घंटों में बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है।

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी की सतर्कता और सक्रियता के कारण चोरी गया वाहन चंद घंटों में ही मिल गया।

दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को ग्राम बांसखेड़ी निवासी शशिभूषण रघुवंशी ने कैंट थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को उन्होंने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर (क्रमांक MP08 H 1394) एटीएम गली के सामने खड़ा किया था, लेकिन 03 अक्टूबर की शाम को वह गायब मिला। फरियादी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे, जिनमें दो व्यक्ति ट्रैक्टर को पगारा और शाढ़ौरा की ओर ले जाते हुए दिखे। इसके आधार पर कैंट थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। फरियादी की सक्रियता और शाढ़ौरा थाना पुलिस की मदद से चंद घंटों में चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। इस दौरान आरोपी सोनू पुत्र हेमराज कोरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छैलाबाग, थाना कोतवाली, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया गया।

कैंट थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण जाटव, सउनि रामभरोसा बैरागी, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र मंडेलिया, आरक्षक राजेश जाटव, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रवि जाट एवं अशोकनगर जिले के शाढौरा थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही है। गुना पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
📲Get App