🔥 TRENDING Muslim Dissenters Seek Protection in I... Deepika Padukone Announces Plans for T... Tom Cruise Praises Taylor Swift as 'Ge... Javier Bardem Cast in HBO’s New Series... New Indian Express publishes story tit... Indian Musicians Shun Traditional Labe...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव हेतु सांसद से मांग: नवझारखंड जनएकता संगठन का प्रतिनिधिमंडल
Local

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव हेतु सांसद से मांग: नवझारखंड जनएकता संगठन का प्रतिनिधिमंडल

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 20 Sep 2026, 02:38 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा से मुलाकात कर गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के नियमित ठहराव की मांग की।

नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विजय कुमार हांसदा से मुलाकात कर गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के नियमित ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गुमानी रेलवे स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों और बड़ी आबादी के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस स्टेशन पर प्रमुख इंटरसिटी ट्रेन का नियमित ठहराव न होने के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विशेष रूप से गुमानी, बरहरवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, छोटे-बड़े व्यापारी, मरीज़, मजदूर एवं आम नागरिक मालदा, हावड़ा सहित अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस का गुमानी स्टेशन पर ठहराव होने से इन यात्रियों को समय की बचत, सुविधाजनक आवागमन और बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिल सकेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद जी से आग्रह किया कि वे इस अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषय को रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाते हुए गुमानी स्टेशन पर ट्रेन के नियमित ठहराव के लिए आवश्यक पहल करें।
📲Get App