🔥 ट्रेंडिंग ஸ்ரீ மணக்குள விநாயகர் மருத்துவக் கல்லூ... भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कानपुर-बु... हाजीपुर में महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश... रि-बोहाई पुलिस ने बाराकिलिंग में डकैती... दिल्ली के युवक को चोरी में किशोरों के... मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक फिर हंगामे...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गलत बिजली बिल के खिलाफ उपभोक्ता आयोग ने निगम को 12,688 रुपए की बकाया राशि हटान े के निर्देश दिए

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 26 नव. 2026, 09:47 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गलत बिजली बिल और दूसरे उपभोक्ता की बकाया राशि जोड़कर परेशान किए जान े के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली निगम को राहत देने के बजाय उपभोक्ता के पक्ष मे ं फैसला सुनाया है।

आयोग ने परिवादी के बिजली खाते में जोडी गई 12 हजार 688 रुपए की गलत बकाया राशि हटाने, वास्तविक खपत के आधार पर संशोधित बिल जारी करने और बिजली कनेक्शन विच्छेद नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिजली निगम को परिवादी को मानसिक एवं आर्थिक क्षतिपूर्ति के पेट े 4 हजार रुपए तथा परिवाद व्यय के 4 हजार रुपए देन े का आदेश दिया है। अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने बताया कि परिवादी हरफूल मीना निवासी ग्राम बोरदा, तहसील चौथ का बरवाड़ा के जून 2026 के बिजली बिल मे ं मीटर की पिछली रीडिंग 10,977 और वर्तमान रीडिंग 11,070 दर्शाई गई थी। यानी कुल खपत केवल 93 यूनिट थी। इसके बावजूद बिजली निगम ने दूसरे उपभोक्ता की 12,688 रुपए की बकाया राशि परिवादी के बिल में जोड़ दी।
📲Get App