🔥 TRENDING आँख में लेज़र लगने से अनवर वीआईपी की बि... શાપરમાં કારખાનામાં ગેટ ફિટ કરતી વખતે હ... पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह... बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता आकाश आ... અરવલ્લી LCB દ્વારા પોશડોડા ભરેલી કારનો... Female Elephant Found Dead in Jharkhan...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

गुलामपुर प्राथमिक विद्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Satish Chandra 🗓 02 Oct 2026, 05:22 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ और दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

विकास खंड गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

रामवीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान राजकुमार, इंचार्ज अध्यापक मदनपाल, चन्द्रमुखी, संतराम सिंह, राशिद अली, नरेंद्र सिंह, गुडडु सिंह, दीपचंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
📲Get App