🔥 ट्रेंडिंग संस्कृति स्कूल पर यू-डायस कोड के दुरुप... સંતરામપુર શહેરમાં રવેડીના મેળાનો ભવ્ય... भालूमाड़ा थाना में पशु तस्करी के विरोध... गुवाहाटी छात्रा की भयानक मौत: परिवार क... रामपाल के सतलोक आश्रम में 11‑वर्षीय बच... हैम्बस के पूर्व बॉडीगार्ड को लंदन में...
27 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गंगेश्वरी के हाजीपुर खादर में कक्षा 10 के छात्र की बुखार से मौत

✍️ रिपोर्टर: ओमवीर राणा मुबारिजपुर अमरोहा 🗓 27 सित. 2026, 11:38 AM 👁 17
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगेश्वरी क्षेत्र के हाजीपुर खादर गांव में कक्षा 10 के एक छात्र की तेज बुखार के कारण दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता पैदा कर दी है।

अमरोहा में ब्लॉक गंगेश्वरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारिजपुर के गांव हाजीपुर खादर में हिमांशु पुत्र रोशन (17)की तेज बुखार से मौत हो गई। परिवार उसे दिल्ली ले जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है
परिजनों के मुताबिक, हिमांशु को पिछले कई महीनों से तेज बुखार था। उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद घरवाले उसे दिल्ली ले जाने लगे। हिमांशु अपने चार भाई-बहनों में तिसरे नम्बर का था बह कक्षा 10 पास कर चुका था उसकी मौत की खबर मिलते ही घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बुखार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में बुखार के मामलों की जांच कराई जाए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं, ताकि समय रहते बीमारियों को रोका जा सके हिमांशु की मौत से‌ं मां दयावती का रो रो के बुरा हाल है
📲Get App