🔥 ट्रेंडिंग दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी बांग्लादेश की बीफ़ पार्टी का वीडियो, द... भारतीय ट्रेन के रूप में गलत पहचाना गया... वीडियो में दिखे अत्याचार: तीन गिरफ्तार हुआंग के निजी घोटाले के बाद एनवीडिया क... सोनी गान्धी ने पुस्तक में राहुल के बचप...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

गंगापुर सिटी में 133 रेल पेंशनर्स ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाए

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 07 नव. 2026, 05:39 AM 👁 55
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने गंगापुर सिटी में जीवन प्रमाण पत्र मेगा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 133 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाए।

गंगापुर सिटी में आज ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी शाखा एवं आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जीवन प्रमाण पत्र मेगा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव घनश्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत, संरक्षक लाल शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल किशोर गौतम, सह‑सचिव रोडनी फ्रैंकलिन, संगठन सचिव गंगासहाय शर्मा तथा कार्यालय सचिव ओम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया।

इस शिविर में 133 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के पेंशनर्स ने बायोमेट्रिक माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर जमा कराए। आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक रवि कुमार एवं उनकी टीम ने प्रमाण पत्र निर्माण में तकनीकी सहायता प्रदान की।

शिविर के दौरान पेंशनर्स की पेंशन व चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई और संबंधित आवेदन एकत्र किए गए। अध्यक्ष नरेंद्र जैन और सचिव घनश्याम शर्मा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

सभी पेंशनर्स के लिए चाय‑पान की व्यवस्था की गई तथा फेडरेशन ने आगामी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 20 नवंबर को करने की सूचना भी दी।
📲Get App