🔥 TRENDING Meghalaya CM Sangma leads Shillong Cha... Elephant Fatality in Jharkhand After C... Mohammed Shami Leads Bengal as Jharkha... ಜಿಂಬಾಬ್ವೆ ಕ್ರಿಕೆಟ್ ತಂಡ ಅಫ್ಘಾನಿಸ್ತಾನ ವಿ... Telangana Open School Announces SSC &... MP Sasmit Patra Calls for Financial Ju...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश खुराना का प्रथम बार शाहबाद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 18 Nov 2026, 09:27 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने किया भव्य स्वागत

गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश खुराना का प्रथम बार शाहबाद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर)। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश खुराना के प्रथम बार शाहबाद आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रथम आगमन को लेकर क्षेत्र के गौ सेवकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कैलाश पाल जी, जिला उपाध्यक्ष (रामपुर) करन सिंह पासवान जी और शाहबाद तहसील प्रभारी राजेश जी ने की।
​इस अवसर पर शाहबाद-रामपुर टीम के सभी सदस्यगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नेमपाल सिंह, धर्मपाल जी, घासीराम और बंटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण, संवर्धन और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने गौ सेवा के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रीय सचिव का आभार व्यक्त किया।
📲Get App