🔥 ट्रेंडिंग नरवर में ट्रैक्टर चालकों और व्यापारियो... पचड़ा में जल रहा है करोड़ों का कोयला,... मनोहर सिंह भाटी ने बताया एमएस धनी ने आईपीएल से इस्तीफा दिया, सी... रेलवे कर्मचारी 8वीं वेतन आयोग वार्ताओं... ऐप्पल ने बताया पूरी सिस्टम रिकवरी, साइ...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है गोपाष्टमी

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 नव. 2026, 07:22 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है गोपाष्टमी*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल शहर में गोपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गणेश चौक स्थित गोसेवक करण आचार्य के निवास पर आसपास की महिलाओं ने गोपाष्टमी का व्रत रखकर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा गौ माता की कथा का श्रवण किया। इस दौरान महिलाओं को गोपाष्टमी पर्व के धार्मिक महत्व के बारे में बताया गया। मान्यता है कि गोपाष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण की गौसेवा और गोपाल स्वरूप से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने पहली बार गायों को चराने का दायित्व संभाला था। तभी से इस दिन गौ माता की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ माता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव रखने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति में गौ माता को पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ गौ माता का हमारे जीवन, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह पर्व गौ संरक्षण, संवर्धन और बेजुबान पशुओं की सेवा का संकल्प लेने का संदेश देता है। इस अवसर पर रामदुलारी, मीरा, सुमन, आंचल झालानी, कौशल्या, अंजू आचार्य, अनीता, पुष्पा झालानी सहित आसपास की अनेक महिलाओं ने बारी-बारी से गौ माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शहर की स्थानीय सीमा बाई गौशाला में भी गोपाष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई तथा पूजा-अर्चना की।
📲Get App