🔥 ट्रेंडिंग ભાદરવી પૂનમ મેળાના સફળ આયોજન બદલ બનાસક... મહુવા સુગર મિલની ચૂંટણી: ભાજપ સામે ભાજ... અંબાજી મેળામાં સ્વચ્છતા અને પરિવહન સેવ... સુરતમાં યાર્નના ભાવવધારા સામે વીવર્સની... સુરતમાં તેરે નામ ચોકડી પાસે ટેમ્પોચાલક... एनटीआर जूनियर ने 'ड्रैगन' फिल्म की शूट...
27 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक भिड़ंत, मंदसौर में 4 की दर्दनाक मौत
📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / V Malik from New Delhi & Pune, India
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक भिड़ंत, मंदसौर में 4 की दर्दनाक मौत

✍️ Amar Ujala · Madhya Pradesh 🗓 25 जून 2026, 04:01 PM 👁 33
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंदसौर के सीतामऊ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में महाराष्ट्र के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

इस टक्कर के कारण कार में सवार महाराष्ट्र के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
📲Get App