🔥 TRENDING Telangana Expands Instant Pension Sche... Cyclone Murasu Triggers Red Alert, Hea... India Removes Petrol Export Duty, Incr... Opposition Plans Large Rally at Delhi'... Hyundai Unveils Bayon SUV in India: Pr... Samastipur: 38-Year-Old Ajit Sahni Kil...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

फतेहगढ़ में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान और जिम का उद्घाटन, युवाओं को खेल के प्रति किया प्रोत्साहित

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 11 Oct 2026, 12:35 PM 👁 60
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत फतेहगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, दौड़ प्रतियोगिता और एक अत्याधुनिक जिम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में एक भव्य नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, दौड़ प्रतियोगिता एवं अत्याधुनिक जिम के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

समाज कल्याण विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का लक्ष्य व्यसनमुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के धावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। धावकों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेल एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
📲Get App