🔥 ट्रेंडिंग ગુજરાત પોલીસ 21 સપ્ટેમ્બરથી 5 ઓક્ટોબર... सोमनाथ मंदिर बम धमकी આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... ઉજજૈનના પરિવારનું દુર્ભાગ્ય: ચોટીલા નજ...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फतुहा में दो पक्षों के बिच जमकर मारपीट
अपराध

फतुहा में दो पक्षों के बिच जमकर मारपीट

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 13 सित. 2026, 05:50 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर में दो पक्षों के बिचमामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का नियंत्रित किया

फतुहा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना के फतुहा के मकसूदपुर में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थरबाजी, दर्जनों घायल,

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक बच्ची के मुंह बिचकाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। एहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
फतुहा SDPO अवधेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बच्ची के मुंह बिचकाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
SDPO के अनुसार, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मकसूदपुर गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बाइट . अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फतुहा 01), पटना
📲Get App