🔥 TRENDING कटिहार जिला पोषण ट्रैकर रैंकिंग में रा... Rs 8.86 crore bridge in Madhya Pradesh... पटनावासी: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ... Jan Suraj Party’s Digital Communicatio... Woman Leaps from Fourth Floor on Naiga... Congress Workers, Journalist Injured i...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

फसल बीमा से जुड़े हर सवाल का जवाब देगा कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर 14447

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 03:12 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फसल बीमा कराइए, सुरक्षा कवच पाइए।

लखनऊ। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है। फसल बीमा से संबंधित किसी भी सवाल के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसान फसल बीमा में नामांकन, पॉलिसी की जानकारी, आवेदन एवं प्रीमियम की स्थिति तथा फसल नुकसान के दावे (क्लेम) से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के निस्तारण की अधिकतम समय-सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को फसल बीमा संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करना है। किसान फसल बीमा से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए 14447 नंबर याद रखें और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करें।
📲Get App