🔥 ट्रेंडिंग 3 महीने में HSRP नंबर प्लेट लगवाने का... 200 किमी/घंटा की तेज़ी से चलती आँधी मे... बेटे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला हुई... বসিরহাট কলেজের সামনে ৪ শিশু চুরির চেষ্... टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: भारत क... निपाह के छह मरीजों की मौत पर केरल सरका...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

फर्रुखाबाद में दीपावली से पहले फ्लिपकार्ट स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, प्रोटीन शेक व सोनपापड़ी के सैंपल भेजे जांच के लिए

✍️ रिपोर्टर: Mohit Khanna 🗓 29 अक्टू. 2026, 07:09 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली को देखते हुए फर्रुखाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के स्टोर पर औचक कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रोटीन शेक और सोनपापड़ी के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए और नियमों में खामी पाए जाने पर स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया।

दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए फर्रुखाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। परंपरागत मिष्ठान भंडारों के साथ-साथ अब विभाग ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाले प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'फ्लिपकार्ट' के स्टोर पर अचानक छापेमारी की। त्योहारों के सीजन में लोग घर बैठे ऑनलाइन खाद्य सामग्री ऑर्डर करते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान टीम ने फ्लिपकार्ट स्टोर से प्रोटीन शेक और सोनपापड़ी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके साथ ही नियमों में खामी पाए जाने पर स्टोर संचालक को नोटिस भी थमाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में ग्राहक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, ई-कॉमर्स स्टोर्स की निगरानी के तहत ही फ्लिपकार्ट स्टोर की जांच कर सैंपल भरे गए हैं और नोटिस जारी किया गया है। इस औचक कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावट करने वालों और बिना मानकों के ऑनलाइन खाद्य सामग्री बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
📲Get App