🔥 TRENDING Karnataka Drafts Policy to Increase Sp... बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से सड़कों प... Tourism Dept Launches Free Kannada Aud... Karnataka Health Department Launches '... RJD MP seeks Speaker Birla's help afte... Bihar’s GI‑Tagged Mithila Makhana Expo...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिर सुरक्षा निरीक्षण

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 Oct 2026, 02:43 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रविवार देर रात, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शीतला देवी एवं गुरुगांव देवी मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की।

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार देर रात जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों का औचक निरीक्षण किया।

रात करीब 10:30 बजे डीएम और एसपी ने बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर और गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचकर वहां के हालातों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के प्रबंधन, सुगम आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जानकारी ली।

अष्टमी पर्व और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अष्टमी के मुख्य पर्व पर दर्शन करने आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, डीएम ने मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और मंदिर परिसरों में अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने पूजा-अर्चना
व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और माता की आरती भी उतारी। इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर) संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App