🔥 ट्रेंडिंग अक्टूबर में 150 नई ई‑बसें दिल्ली के सा... बिहार: सुशांत के परिवार ने दिशा सालियन... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद... વઘઈની કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી, અંકલે... घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फार्म भरने के नाम पर घर से निकली छात्राएं लापता
अपराध

फार्म भरने के नाम पर घर से निकली छात्राएं लापता

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 12 सित. 2026, 08:50 AM 👁 41
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी के वज़ीरगंज प्रखंड के बिहिआइना गांव में एक दिन में चार छात्राएं हुई लापता

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

फॉर्म भरने के बहाने घर से निकलीं चार छात्राएं, अब तक नहीं लौटीं घर

परिजनों ने शिक्षक पर जताया शक, वजीरगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत




गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के बिहीआयिन गांव से एक ही दिन में चार युवतियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि एक शिक्षक द्वारा छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद चारों छात्राएं फॉर्म भरने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकलीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। ढलते शाम के साथ परिजन की भी चिंता बढ़ती गई और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास क्षेत्र में खोजबीन के बावजूद जब छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने वजीरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से छात्राओं की तलाश करने के साथ पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिजनों ने एक शिक्षक पर शक भी जताया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

फिलहाल चारों छात्राओं के लापता होने की घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। छात्राएं कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
📲Get App