🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਨਵੀਂ ਹਲਚਲ! PM ਮੋਦੀ ਨ... शाहजहांपुर: नवरात्रि पर मंदिरों और स्क... ભાડથર બેઠકમાં આમ આદમી પાર્ટીની ભવ્ય જી... 🚨 BIG BREAKING NEWS | ନୀଳଗିରି, ବାଲେଶ୍... mathura बरसाना- लाडली जी के चरणों में... नलखेड़ा के माँ बगलामुखी मंदिर में संकट...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

फारबिसगंज: पुल के एप्रोच पथ की समस्या का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, तत्काल राहत के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 अक्टू. 2026, 11:06 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने खरसाही पंचायत में पुल के धंसे हुए एप्रोच पथ का निरीक्षण किया और तत्काल मिट्टी भराई कर आवागमन सुचारू करने का निर्देश दिया है।

फारबिसगंज के खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 14 के बीच स्थित पुल के एप्रोच पथ की समस्या को लेकर आज ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के सहायक अभियंता एवं संबंधित अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ के धंस जाने के कारण ग्रामीणों को, विशेषकर ट्रैक्टर एवं चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

यह पुल वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की प्राथमिकता सूची में शामिल है। तत्काल राहत के तौर पर, विभागीय अधिकारियों को पुल के दोनों ओर मिट्टी भराई कर आवश्यक कार्य कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
📲Get App