🔥 TRENDING नदबई में मतदान केंद्र सुविधाओं पर अधिक... दाहोद के इस्कॉन मंदिर में कार्तिक मास... बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और र... Safe Childhood Campaign Launched in Ja... Farmer Leader Detained in Jalandhar Sp... Firing at Gurdwara Gate in Ludhiana, T...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

फारबिसगंज अररिया

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 27 Oct 2026, 03:47 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री लक्ष्मीनारायण पथ वार्ड नंबर 14 निवासी 85 वर्षीय गौरीशंकर प्रसाद भगत का आकस्मिक निधन रविवार की रात मे होने के उपरांत दधीचि देहदान समिति , तेरा पंथ युवक परिषद और कलवार सेवा ट्रस

फारबिसगंज अररिया
श्री लक्ष्मीनारायण पथ वार्ड नंबर 14 निवासी 85 वर्षीय गौरीशंकर प्रसाद भगत का आकस्मिक निधन रविवार की रात मे होने के उपरांत दधीचि देहदान समिति , तेरा पंथ युवक परिषद और कलवार सेवा ट्रस्ट की पहल पर फारबिसगंज में स्व भगत के पुत्र नितिन भगत और उनकी पत्नी रीता भगत के द्वारा नेत्र दान की सहमति प्रदान की गई I समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल और शिवकुमार
फिटकिरीवाला,तेयुप के आशीष गोलछा और ट्रस्ट के संरक्षक विंध्याचल उर्फ राजू भगत एवं अध्यक्ष सीताराम भगत के द्वारा कटिहार मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ अतुल मिश्रा से संपर्क किया गया I उनके द्वारा डॉ अभय कुमार के नेतृत्व में डॉ रबिनन्दन और डॉ आदर्श कुमार की टीम भेज कर नेत्र दान का पुनीत कार्य पूरा कराया गया I समिति के जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि यह अररिया जिला का 28 वा नेत्र दान है I
समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद , महासचिव पद्मश्री डॉ विमल जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्ता और प्रमंडलीय सचिव मनमोहन सरावगी ने नेत्रदानी परिवार को और कटिहार मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ अतुल मिश्रा और उनकी पूरी मेडिकल टीम को उनकी निस्वार्थ सेवा प्रदान करने को लेकर साधुवाद दिया है I ईस पुनीत कार्य में किशोर भगत बबीता भगत,आयुष अग्रवाल, विनोद तिवारी, नंदगोपाल जायसवाल, विनोद सेठिया आदि ने सक्रिय सहयोग दिया I
📲Get App