🔥 TRENDING 24 EVMs Missing in Anupur: 2021 Record... पीएम आवास योजना में मुखिया की घूसखोरी... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा... हरेवली गौशाला में सपरिवार हवन-पूजन और... अडावद वन विभागाची पहाटे धडक कारवाई; सा...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

फुलवरिया में पिकअप और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर, 9 बच्चों व महिलाओं समेत 9 लोग घायल; पुलिस ने दिखाई मानवता

✍️ Reporter: राम आधार सहनी 🗓 04 Oct 2026, 06:30 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेगूसराय अल्फाज टाइम्स संवाददाता राम आधार सहनी

फुलवरिया में पिकअप और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर, 9 बच्चों व महिलाओं समेत 9 लोग घायल; पुलिस ने दिखाई मानवता।

बेगूसराय अल्फाज टाइम्स संवाददाता राम आधार सहनी


रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे फुलवरिया क्षेत्र में जीरो माइल से दलसिंहसराय की तरफ जा रही एक पिकअप वाहन (बीआर 53 जी 6723) और तेघरा की तरफ से आ रही चार चक्का वाहन (बीआर 01 जेके 30 27) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जबकि चार चक्का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल

घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय कुमार साहनी ने त्वरित एक्शन लिया। एसआई संजीव कुमार गस्ती बल, डायल 112 के पीटीसी टुनटुन कुमार, महिला फोर्ससुरभि और ड्राइवर पंकज कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को पुलिस वाहन व स्थानीय संसाधनों से निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में महिला, पुरुष और बच्चों को मिलाकर कुल 9 व्यक्ति घायल हुए हैं।

घायलों का विवरण

1. रोशन कुमार (पिता - आनंद कुमार)

2. पिंकी देवी (पति - रंजीत कुमार झा)

3. रंजीत कुमार (पिता - अभिराम झा) – (ये तीनों कमोलख, थाना राजनगर, जिला मधुबनी के निवासी हैं)

4. एकावरी देवी (पति - चंदेश्वर, निवासी -सीतामढ़ी)

5. सोनाली देवी (पति - रमन कुमार)

6. हंस राम (पिता - राणकुमार झा)

7. जयराम झा (पिता - रंजीत झा) - (ये सभी गंगासागर, दरभंगा से संबंधित हैं)सभी गंगासागर, दरभंगा से संबंधित हैं)

8. प्रदीप कुमार (पिता- टुनटुन महतो - (यह भी इसी परिवार से संबंधित हैं)

9. मोहम्मद आफ़ताब (पिता - मोहम्मद असलम, निवासी - नील परोर, मुंगेर -(पिकअप चालक) फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताएं लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है
📲Get App