🔥 ट्रेंडिंग आगामी फिल्म 'राइज़ ऑफ़ विकी' का नया गा... यूएस-कोलंबियन रैपर बाली रिको: भक्ति कव... भारतीय और लैटिन अमेरिकी संगीत का संगम:... ज़ेलेंस्की की सर्दियों के हमलों से पहल... નવરાત્રિ ગરબા મહોત્સવમાં ગુજરાતમાં 60,... एफएसएसएआई ने सूर्या फूड पर मवेशी-भोजन...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वायरल

फलोदी के नोसर गांव में दर्दनाक हादसा, बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत

✍️ रिपोर्टर: Mahesh giri 🗓 18 अक्टू. 2026, 08:30 AM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान के फलोदी जिले के नोसर गांव में बोरवेल में गिरने से मासूम भोमाराम की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

राजस्थान के फलोदी से दर्दनाक खबर: बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत
राजस्थान के फलोदी जिले के नोसर गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खेत में बोरवेल के पास हुए हादसे में मासूम भोमाराम की जान चली गई।
बताया गया है कि बच्चे को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।
यह हादसा एक बार फिर खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाले खतरों की ओर ध्यान दिलाता है। खेतों और आबादी के आसपास खुले बोरवेल को सुरक्षित ढंग से बंद करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
रिपोर्ट: महेश गिरी, बागोड़ा
MONY TV NEWS — राजस्थान की खबरें, आपके साथ।
📲Get App