🔥 ट्रेंडिंग खालोगड़ा कोऑपरेटिव सोसाइटी कुमारहटी के... अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्... પીએમ સ્વનિધિ યોજના હેઠળ બેંકોમાં ૬૦૨ પ... आईएमडी ने ए.पी. और तेलंगाना में बारिश... एमआरएनए, सीवीएक्स, वी स्टॉक्स आज 52-सप... मदुरै-गुरुवायूर एक्सप्रेस में कर्नाटक...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फलोदी भारतमाला हाइवे पर भीषण हादसा, 15 श्रद्धालुओं की मौत

फलोदी भारतमाला हाइवे पर भीषण हादसा, 15 श्रद्धालुओं की मौत

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 12 सित. 2026, 01:52 PM 👁 56
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फलोदी के पास भारतमाला हाइवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत, मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची।

फलोदी। फलोदी के पास भारतमाला हाइवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का वाहन जोधपुर से लगभग 40 किमी दूर फलोदी के पास हादसे का शिकार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
📲Get App