🔥 TRENDING अलीगढ़ में सगा भाई ने बहन के घर से ज्व... Jailer 2 Breaks Records: Rs 6 Cr on 3r... Heavy Rains Alleviate Hyderabad's Long... Santner hails NZ bowling plan that top... Sarpanch Chameli Ojha Secures Court Vi... Telangana Dental Council website taken...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता का निधन हो गया है

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 31 Oct 2026, 02:17 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बॉलीवुड के गलियारो से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। 'काबिल', 'मुंबई सागा' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता का निधन हो गया है। डायरेक्टर की अचानक सामने आई निधन की खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। निर्देशक के निधन की खबर को अशोक पंडित ने कंफर्म किया है।

निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Death) की डेथ की खबर को कंफर्म करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, "ये बहुत ही शॉकिंग और दुखद है। मुझे अभी-अभी करीबी दोस्त और मंझे हुए निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है। उनका निधन सिर पर चोट लगने से हुआ है। एक और टैलेंट हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया। वह बहुत ही अच्छे नैरेटर और पैशनेट फिल्ममेकर थे। ये हमारी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे प्यारे दोस्त हम आपको बहुत याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए। ओम शांति।"

संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।

संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।

इससे पहले साल 2026 की शुरूआत में संजय गुप्ता जब पुणे से मुंबई के लिए ट्रेवल कर रहे थे, तो उनका एक सीरियस एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। हालांकि, वह उससे रिकवर हो गए थे।

संजय गुप्ता की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने अनु लेखी से शादी की थी। जिनसे उनका पहले तलाक हुआ और बाद में उन्होंने उनसे ही दोबारा शादी की। संजय गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे और अक्सर फिल्मों को लेकर खुलकर अपनी राय सामने रखते थे।
📲Get App