🔥 ट्रेंडिंग Tehvar গোপিনাথপুর বাবু জাগজীবন sc ও st হোস্টে... ਰੂਪਨਗਰ: ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ... ਨੂਰਪੁਰਬੇਦੀ: ਬਾਬਾ ਕਰੋਲਗੜ੍ਹ ਮੰਦਰ ਦੇ ਨਿਰਮ... ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ 23 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਵ... ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਡਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨੌਜ...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

फिंगरप्रिंट डिवाइस और आधार कार्ड से साइबर ठगी करने वाले 6लोग गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 सित. 2026, 07:15 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया पुलिस ने महलगांव थाना क्षेत्र सी फिंगर प्रिंट और डिवाइसके माध्यम से ठगी करने वाले 6अंतर्राज्यीय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

फिंगरप्रिंट डिवाइस व आधार कार्ड से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

अररिया में आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर खाते से रुपए उड़ाने वाला 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार,

चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, 12 मोबाइल, 6 डाटा केबल समेत कई उपकरण बरामद

अररिया पुलिस की महलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छत्तीसगढ़ और पांच जोकीहाट निवासी साइबर अपराधी को फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है. अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और आधार कार्ड नंबर का दुरुपयोग कर यह गिरोह लोगों के खाते से रुपए उड़ाने का काम किया करता था. एसडीपीओ ने बताया कि जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों इस तरह के साइबर अपराध गिरोह बहुत सक्रिय है जिस पर हमारी नजर है. गिरफ्तार अपराधियों में छत्तीसगढ़ का राजा कुमार जबकि जोकीहाट और महलगांव थाना क्षेत्र का मोहम्मद राशिद, मोहम्मद कुर्बान, मोहम्मद मंजर, मोहम्मद राबरेरा और मोहम्मद हुसैन राजा शामिल है.
बाइट
सुशील कुमार, एसडीपीओ, अररिया
📲Get App