🔥 TRENDING जैतहरी में भाजपा की गुटबाजी आई सामने!... कलवा तालाब में छठ पूजा के दौरान हुई मौ... Kerala rescues 27,000 native orchids f... Indian Student Enrolment in US Higher... बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने छठ महापर्व... वृंदावन - पूर्वांचल के प्रमुख पर्व छठ...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एटीएम लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 16 Nov 2026, 07:54 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एटीएम लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

करीब 40 हजार रुपये नकद, 300 एटीएम कार्ड और मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी विक्रम गुर्जर गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार एटीएम लूट की वारदात के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एटीएम गार्ड एवं ऑपरेटर से करीब 40 हजार रुपये नकद, लगभग 300 एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लूटे थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम गुर्जर को अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार किया।

यह था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार परिवादी रणधीर सिंह चौहान पुत्र विजेंद्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी सोमनाथ नगर, गणेशपुरा रोड दौसा ने 1 नवंबर 2026 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह गणेशपुरा रोड स्थित FINDI ATM पर गार्ड एवं ऑपरेटर का कार्य करता है।

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:42 बजे वह एटीएम पर ऑपरेटर का काम कर रहा था। इसी दौरान चार नकाबपोश व्यक्ति डंडे लेकर एटीएम में घुस आए और उसे धक्का देकर धमकाया। आरोपियों ने उसका वीवो Y29 मोबाइल फोन, एटीएम में कैश लोडिंग के लिए रखे करीब 40 हजार रुपये तथा इंडसइंड बैंक के लगभग 300 एटीएम कार्ड लूट लिए। ये कार्ड व्हाइट लेबल एटीएम में लेनदेन के कार्य में उपयोग किए जाते थे।

परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली दौसा में एफआईआर नंबर 527/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता

विक्रम सिंह गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी झालरा का बास, दौसा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. सत्यवीर सिंह, उप निरीक्षक, थाना कोतवाली दौसा।
2. विजय, हेड कांस्टेबल नंबर 43।
3. मिठ्ठालाल, कांस्टेबल नंबर 556।
4. चिरंजीलाल, कांस्टेबल नंबर 540।
5. कुम्हेर, कांस्टेबल नंबर 1294।
6. मनोहर, कांस्टेबल नंबर 850।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला पुलिस दौसा।
📲Get App