🔥 TRENDING कड़ोदरा की महालक्ष्मी सोसाइटी में नवरा... जैथरा में धूमधाम से निकली भगवान श्रीरा... Gujarat Tomato Ketchup Plant Shut Down... Karnataka Urges Centre to Speed Up New... Karnataka CM Shivakumar to meet sugarc... Karnataka to Accelerate New High Court...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: धोखाधड़ी के मामले में वांछित 12 दिन बाद अभियुक्त संतोष मिश्रा गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 18 Oct 2026, 01:22 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना रिजोर पुलिस ने लगभग 12 दिन पूर्व हुई 6.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से कई पहचान पत्र, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

एटा जनपद में थाना रिजोर पुलिस को धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 12 दिन पहले हुई 6.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि वादी ने 9 अक्टूबर को थाना रिजोर में तहरीर दी थी। वादी के अनुसार, संतोष कुमार पुत्र नामालूम, जो स्टार एंटरप्राइजेज का प्रतिनिधि बता रहा था, ने खुद को गोदाम मालिक बताकर गेहूं का सौदा किया और वादी से 6,50,000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पैसे डलवाने के बाद अभियुक्त ने वादी के फोन बंद कर दिए। इस तहरीर के आधार पर थाना रिजोर में संतोष कुमार के खिलाफ मु0अ0सं0 - 164/26 धारा 318(4)/316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना रिजोर पुलिस ने अभियुक्त संतोष मिश्रा पुत्र श्री दरियाव प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से ग्राम साधोपुर, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में विष्णु लोक कालोनी, शिव मंदिर के पास, कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, थाना कृष्णा नगर, लखनऊ का निवासी है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन, फर्म एंटरप्राइजेज की डिटेल, टैक्स इनवाइस और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App