🔥 TRENDING Senior BJP Leaders to Launch Padyatras... ECI to Audit Uttar Pradesh’s Election... Rahul Gandhi warns CEC Gyanesh Kumar c... Sikkim Adventure Tourism Fest 2026 Lau... Union Minister Rajiv Ranjan Singh land... Rs 46.25 crore narcotics seized in Ass...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा थाना अलीगंज में अपहरण‑हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शव काली नदी में मिला

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 01 Nov 2026, 11:51 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

20 अक्टूबर को गुमशुदा हुए विमलेश के शव को काली नदी में बरामद कर दो आरोपी रोहित और अजीत को गिरफ्तार किया गया।

एटा थाना अलीगंज में 20 अक्टूबर को गुमशुदा हुए विमलेश (35 वर्ष) के शव को 31 अक्टूबर को काली नदी, ग्राम रसूलपुर के पास बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रोहित ने उधारी के रुपयों पर रंजिश जताई और 20 अक्टूबर की रात शराब पिलाकर धूमर पुल पर ले जाकर रिश्तेदार अजीत के साथ मिलकर टायर लीवर से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।

रोहित पुत्र शिवराम, गलारपुर, और अजीत पुत्र अजय सिंह, नरेरा, कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया।

शव के साथ मृतक की बाइक, हत्या में प्रयुक्त टायर लीवर और खून सने कपड़े बरामद हुए। जांच टीम में प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार वर्मा, SI घनश्याम सिंह, जयवीर सिंह, अशोक कुमार, कांस्टेबल मनोज, सचिन और जयदीप शामिल हैं।
📲Get App