🔥 TRENDING Ganga’s aggressive erosion swallows fi... Two youths drown in Ganga at Begusarai... પતિે પત્નીને બીજા વ્યક્તિ સાથે થપ્પો Truck Rams Sleeper Bus on Jaipur-Agra... मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में वि... Over 1,000 Detained in Delhi Overnight...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 10 Oct 2026, 10:00 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जसरथपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 129/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी दहेज हत्या के मामले में वांछित थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशन सिंह पुत्र श्री दाताराम, योगेश उर्फ बन्टू पुत्र किशन सिंह के रूप में हुई है, जबकि एक अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ग्राम भोज्जापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा के निवासी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री सत्यप्रकाश गौतम, हैड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल विजय शर्मा और रिजर्व मोबाइल कांस्टेबल प्रीती यादव शामिल थे। थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App