🔥 TRENDING Odisha to Host National AI in Litigati... बीड में डा. बी.आर. अंबेडकर ब्रिगेड अध्... Tata Steel Foundation launches Manthan... Supreme Court Orders Hockey India to H... Supreme Court Approves Hockey India El... Odisha Filmmaker Manoj Kumar Khatoi Re...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एंटी थेफ्ट प्रभारी की सक्रियता से दो शातिर चोर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ashish Bhatt 🗓 28 Nov 2026, 07:28 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, गाड़ी और आभूषण बरामद*

*गोरखपुर।* गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान और नकदी की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोरखनाथ पुलिस ने एंटी थेफ्ट सेल के सहयोग से दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। उनके कब्जे से चोरी के 86.4 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, चोरी का सामान बेचकर मिले 1010 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपितों का अलग-अलग जिलों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास सामने आया है।
पुलिस केमुताबिक, बीते 18/19 अक्टूबर 20 रात चोरों ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाया था। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारी की तिजोरी भी तोड़ दी थी। इसके बाद आभूषण, 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, कंबल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के 86.4 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, सामान बेचकर प्राप्त 1010 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई चार पहिया गाड़ी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एंटी थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल मो0 मोहसिन खान,हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र नाथ तिवारी,हेड कांस्टेबल मिथिलेश बहादुर सिंह, रमेश कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार यादव रंजना यादव, अंगद, विवेक सिंह, अभिषेक चौहान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अंकित कुशवाहा,अंकुर यादव, आकाश यादव, नितीश यादव। शामिल रहे
📲Get App