🔥 TRENDING सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खब... SARSANA A C DOM NAVRATRI सूरत की कृष्णा सिल्क मिल में आग और बॉय... सिद्धार्थनगर में पूर्व मंत्री स्व. दिन... Big breking; ‎Airtel ਯੂਜ਼ਰਸ ਦੀਆਂ ਲੱਗੀਆ... महाराजपुर में घाघरा नदी के कटान का जाय...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: पिलुआ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Oct 2026, 04:22 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलुआ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में वांछित अभियुक्त सोनवीर को गिरफ्तार किया है।

जनपद एटा में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी थाना पिलुआ पर पंजीकृत मु0अ0स0 144/2026 धारा 108/351(2) बीएनएस के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनवीर पुत्र खूब सिंह निवासी गंभीरपुर, थाना पिलुआ, जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री संदीप राणा, का0 तरुण और का0 नकुल शामिल थे, जिन्होंने इस अभियुक्त को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना स्तर पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App