अपराध
एटा: निधौली कलां पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को दिलाए 16074 रुपये
एटा जनपद में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निधौली कलां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के खातों में ठगी गई कुल 16074 रुपये की धनराशि वापस कराई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और ठगी गई धनराशि को पीड़ितों के खातों में वापस कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना निधौली कलां की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सराहनीय कार्य किया है।
थाना निधौली कलां साइबर हेल्प डेस्क टीम को दो अलग-अलग पीड़ितों से ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतें मिलने के बाद टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पहले पीड़ित के खाते से ठगी गई 14074 रुपये की धनराशि और दूसरे पीड़ित के खाते से ठगी गई 2000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।
इस सफलता पर दोनों पीड़ित व्यक्तियों ने एटा पुलिस और विशेष रूप से थाना निधौली कलां की साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया है। इस टीम में थानाध्यक्ष श्री आदित्य खोखर, उपनिरीक्षक श्री सोहनपाल, कांस्टेबल सुधांशु, कांस्टेबल अभिषेक और कांस्टेबल जोगेन्द्र शामिल थे।