🔥 TRENDING IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में रामलीला महोत्सव की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने की बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Oct 2026, 12:53 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह एवं एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह ने रामलीला समिति एवं पीस कमेटी की बैठक ली, उसके बाद रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह एवं एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह ने थाना कोतवाली नगर में रामलीला समिति एवं पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

बैठक में रामलीला समिति के पदाधिकारियों, व्यापारी प्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने रामलीला महोत्सव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी नगर एवं एसडीएम सदर ने सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि रामलीला मैदान में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था समय से पूरी कराई जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने और रामलीला के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी。
📲Get App