🔥 TRENDING ಚಿನ್ನದ ಪದಕ ವಿಜೇತ ಪರಿಸರಸ್ನೇಹಿ ರೋಬೋಟಿಕ್... ಬೇಂಗಲೂರಿನ ವಿದೇಶಿಗರು ಉಚಿತ ಕನ್ನಡ ತರಗತಿಗಳ... ಅಂಕೋಲಾ ಪೊಲೀಸ್ ವಾಟ್ಸ್ಆ್ಯಪ್ 'ಲಾಕ್ಹೌಸ್ ಬೀ... ಕೆಎಎ 218 ಕಿರಿಯ ಇಂಜಿನಿಯರ್ ಹುದ್ದೆಗಳಿಗೆ ಅ... सिंधी समाज संगरिया में जगदीश जोइसर को... 'ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਹਲਕੇ 'ਚ ਨਾ ਲਵੋ'; ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा निरीक्षण, मार्गदर्शन जारी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 02 Nov 2026, 05:33 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद ने 2 नवंबर 2026 को एटा के ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश जारी किए।

02.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद ने एटा के ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ‘यातायात माह’ के अंतर्गत सड़क सुरक्षा समिति के आदेशानुसार किया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

श्री सच्चिदानंद ने संबंधित को निर्देशित किया कि सड़क के दोनों ओर पटरी का निर्माण कराया जाए, अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए, ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित किये जाएँ, रंबल स्ट्रिप एवं स्ट्रीट लाइट लगवायी जाएँ तथा आवश्यकतानुसार यातायात संकेतक बोर्ड स्थापित किये जाएँ।

इस अवसर आरटीओ श्री शिवम यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात अब्दुल क़ादिर, निरीक्षक यातायात अनिल कुमार वर्मा सहित संबंधित मौजूद रहे। एटा पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएँ तथा सड़क सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।
📲Get App