🔥 TRENDING Telugu Actor Sharwanand’s Film ‘Bhogi’... Anaswara Rajan Claims Telugu Cinema Ou... Gujarat, Uttarakhand, Arunachal Prades... Arunachal Releases Four Protesters Ove... Indian Army Refutes Allegations of Chi... Pulwama MLA Urges Raising Jammu Kashmi...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Nov 2026, 08:27 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बागवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हुए सेवाराम पुत्र कुंवरपाल सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया।

एटा: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान सेवाराम पुत्र कुंवरपाल सिंह, निवासी ग्राम मरजातपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट: शैलेश गुप्ता महाजन
NEED24 NEWS | एटा, उत्तर प्रदेश
📲Get App