🔥 ट्रेंडिंग अरविंद केजरीवाल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग... ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਫਿਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ, ਲੋਕਾਂ ਵਿ... लेखक सौरव दास ने पुस्तक लॉन्च पर सोनिय... इंदौर: सानंद संस्थापक जयंत भिसे का निध... इंदौर के माधवनगर में आहूजा लकड़ी टाल म... ਪੰਜਾਬੀਓ, ਰਾਜਨੀਤੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਬਦਲਦੇ ਰਹਿੰਦੇ...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

एटा के दिनेश चंद्र गुप्ता को भाजपा ने सौंपी टूंडला विधानसभा की जिम्मेदारी, बने प्रभारी

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 12 नव. 2026, 11:21 AM 👁 10
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी ने एटा जनपद के अलीगंज निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता को फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर सौंपी गई।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के क्रम में एटा जनपद के अलीगंज निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिरोजाबाद जनपद की टूंडला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद दिनेश चंद्र गुप्ता को यह दायित्व सौंपा गया। पूरनलाल लोधी द्वारा उन्हें संगठन की यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। दिनेश चंद्र गुप्ता पूर्व विधायक एवं पूर्व कल्याण निगम आयोग अध्यक्ष स्वर्गीय गेंदालाल गुप्ता के पुत्र हैं। वे अपने पिता के राजनीतिक जीवन के समय से ही राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश सहसंयोजक सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

टूंडला विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर दिनेश चंद्र गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अलीगंज क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
📲Get App