🔥 ट्रेंडिंग લીલીયા મોટા: દીકરીઓએ પિતાની અર્થીને કા... કણાદરની સગીરાના અપહરણ અને દુષ્કર્મ કેસ... नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्क... मेवाड़ की लोकप्रिय गवरी का युवा द्वारा... केरल ने 2040 तक 100% नवीकरणीय ऊर्जा का... स्पीड न्यूज़ ने 29 सितंबर 2026 को सुबह...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

एटा: जलेसर पुलिस ने जुआ खेलते 4 जुआरियों को 2160 रुपये और ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 29 सित. 2026, 10:23 PM 👁 8
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध जुआ विरोधी अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को ताश के पत्तों और 2160 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हीरालाल पुत्र मोर मुकुट, रामजीलाल पुत्र मेघ सिंह, मुरारी पुत्र नत्थी लाल और धर्मेन्द्र पुत्र लीलाधर के रूप में हुई है। ये सभी नगला रामबक्श कस्बा व थाना जलेसर, जनपद एटा के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअस0-405/2026 धारा-13 जी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 रविराज, है0का0 अफरोज खान, रि0का0 पंकज कुमार, रि0का0 नईम सैफी और रि0का0 आकाश कुमार शामिल थे।
📲Get App