🔥 TRENDING जिला अधिकारी एम. अरुन्मोली ने एटा में... ರೈತರ ಹೇಳಿಕೆ: ಕಂಪ್ಯೂಟರಿಗೆ ನಾವು ತಯಾರು, ನ... Khaas report mr Nazir Ahmad Sofi kashm... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभ... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गूंजे छठ के... सोनकच्छ में मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभि...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा: घर से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को 6 घंटे में बरामद, जैथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Nov 2026, 11:18 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में घर से नाराज होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर दिया।

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में घर से नाराज होकर चली गईं दो नाबालिग बालिकाओं को जैथरा पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों बालिकाएं सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार, थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम धूमरी निवासी दो नाबालिग बालिकाएं किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थीं। बालिकाओं के घर से चले जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जैथरा पुलिस ने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को उनके पिता दीवान पुत्र टेनी उर्फ अहमद निवासी ग्राम धूमरी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों को आवश्यक हिदायत भी दी। वहीं, अपनी बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने एटा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैथरा सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीन चौधरी, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल हेमा शामिल रहे।
📲Get App