Crime
एटा: आरए मोटर्स में 90 लाख के गबन के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में आरए मोटर्स नामक निजी कंपनी में लगभग 90 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज है।
एटा जनपद में आरए मोटर्स नामक निजी कंपनी में करीब 90 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरए मोटर्स में कार्यरत विशाल, हरीश चन्द्र और चेतन पर धोखाधड़ी व जालसाजी कर कंपनी के पैसों का गबन करने का आरोप है।
इस संबंध में कोतवाली देहात थाने में मुकदमा संख्या 427/26 के तहत तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीश चन्द्र पुत्र सुरज पाल निवासी 147 वैसपाड़ा, अतरौली, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।