🔥 TRENDING Mother and Two Children Found Dead in... दरभंगा में रेलवे रैक प्वाइंट के पास बा... દાહોદમાં ખનિજ માફિયાઓ સામે તંત્રની લાલ... पीपलरावां में कांग्रेस ने संविधान दिवस... How to Watch New Zealand vs India 2nd... नाचना पंचायत समिति में प्रधान पद का चु...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एशिया का प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस बार खास और कुछ अनोखा देखने को मिल रहा है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 10:15 AM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाजीपुर जिला स्थित एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस बार कुछ खास और अनोखा देखने को मिल रहा है मेले भगवान श्री राम कि बांस से बनी मूर्ति लोगो के बिच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है

सोनपुरएशिया प्रशिद्ध सोनपुर मेला में इस बार कुछ खास और अनोखा देखने को मिल रहा है। मेले में भगवान श्रीराम की बांस से बनी मूर्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और भारी संख्या में बिक रही है।

पहली बार सोनपुर मेला में समस्तीपुर से आए बांस शिल्प कलाकार भगवान राम की बांस से बनी कई सुंदर मूर्तियां बेचने के लिए लेकर आए हैं। कलाकारों की *बारीक कारीगरी, मेहनत और भक्ति भाव* से बनी ये मूर्तियां देखते ही लोगों का मन मोह ले रही हैं।
मेले में घूमने आए श्रद्धालु और पर्यटक इन मूर्तियों को बड़े चाव से खरीद रहे हैं। एक मूर्ति की कीमत 4 हजार रुपए रखी गई है, फिर भी लोग इसे श्रद्धा और आस्था* के साथ अपने घर ले जा रहे हैं।
शिल्प कलाकारों का कहना है कि भगवान राम की मूर्ति बनाना उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आस्था का काम है। बांस से मूर्ति बनाने में कई दिन की मेहनत लगती है।
सोनपुर मेले में बांस की ये मूर्तियां *परंपरागत शिल्प कला और भक्ति* का सुंदर संगम बन गई हैं।
वाइट बांस शिल्पकलाकार
वाइट मेला घूमने आए लोग
📲Get App