🔥 TRENDING Jenna Bush Hager Criticizes AI Roker f... Isha Chaturvedi Sets Sights on Bollywo... NTX K-Pop Band Performs ‘Kesariya’ at... Shajapur Court Sentences Wife, Lover,... US Film Critic Praises 'Ramayana First... સ્વદેશી મેળો સ્થાનિક સ્વરોજગારી કરતી મ...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एसपी और एसडीपीओ ने हेरुआ बाईपास पर वाहन जाँच अभियान चलाया, अपराधियों को सख्त चेतावनी

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 25 Oct 2026, 09:00 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चतरा जिले में एसपी अनिमेष नैथानी और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने हेरुआ बाईपास पर वाहन जाँच अभियान चलाया, अपराधियों को सख्त चेतावनी दी।

चतरा जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी और एसडीपीओ सड़क पर उतरे। हेरुआ बाईपास पर वाहन जाँच अभियान चलाया गया, जहाँ आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई।

अभियान में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन और सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

चालकों के हेलमेट और आवश्यक कागजात की जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चतरा में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और जिला में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
📲Get App