🔥 TRENDING बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेनों के विलंबित... ग्राम पंचायत बलबहरा में शौचालय सुविधा... ટેન્ડયુ ડૂબી જતા 2 મૃત્યુ देवघर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवा... बोरवेल मे फसें Patna Students Protest for CEC Gyanesh...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Oct 2026, 05:16 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को उच्च स्तरीय अनुशासन, उत्तम टर्नआउट और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों और मेस का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा मेस में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आयोजित अर्दली रूम में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (लाइन/कालपी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App